फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voting for president election in uttar pradesh

राष्ट्रपति चुनाव: अमनमणि के साथ वोट देने पहुंचे शिवपाल, कहा- कोविंद को मेरा समर्थन

Mon, 17 Jul 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Jul 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
voting for president election in uttar pradesh
अमनमण‌ि के साथ श‌िवपाल
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार 17 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। सीएम योगी अपना वोट डाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, एनडीए प्रत्याशी की भारी बहुमत से व‌िजय होगी। कहा क‌ि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। अच्छा होता क‌ि सभी व‌िपक्षी दल एक साथ-एक मत में रामनाथ जी को वोट देकर ज‌िता दें।
विज्ञापन


इसी बीच उमा भारती ने भी अपना मत द‌िया।  वहीं श‌िवपाल यादव का कहना है, नेता जी के निर्देशानुसार मेरा समर्थन कोविंद को है। वह व‌िजय म‌िश्रा और अमनमण‌ि त्र‌िपाठी के साथ वोट देने पहुंचे। श‌िवपाल ने कहा, कोव‌िंद सेक्युलर हैं, लोह‌िया की पर‌िपाटी के हैं। कोव‌िंद ने समर्थन मांगा था। सपा ने राय ही नहीं ली।

विज्ञापन


लखनऊ में 403 विधायकों के साथ ही तीन सांसद भी वोट डालेंगे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विधानभवन के तिलक हॉल में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने मतदान पर नजर रखने के लिए दो प्रेक्षक तैनात कर दिए हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव पर नजर रखने के लिए संयुक्त सचिव भारत सरकार अरूण कुमार मेहता को प्रेक्षक व निदेशक विधि विजय कुमार पांडेय को विशेष प्रेक्षक बनाया है। 

उन्होंने राजधानी पहुंचकर चुनावी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख सचिव विधानसभा और चुनाव के सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) प्रदीप कुमार दुबे ने तिलक हाल में मतदान समेत चुनाव की सभी तैयारियों का जायजा लिया। 


तिलक हॉल की व्यवस्थाएं भी देखीं। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सांसदों, विधायकों द्वारा डाला गया वोट गोपनीय होगा। इसे किसी भी पोलिंग एजेंट को नहीं दिखाया जाएगा। मतदेय स्थल पर विधायकों, सांसदों के मोबाइल फोन व पेन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed