फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for first phase of Panchayat election.

पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान आज

Fri, 09 Oct 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Voting for first phase of Panchayat election.

पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 74 जिलों के 218 ब्लॉक में यह चुनाव होगा। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।

विज्ञापन


849 जिला पंचायत वार्ड पर 13646 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत के 20 हजार पदों पर एक लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, चुनाव वाले जिलों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


इस बार का पंचायत चुनाव चार चरणों में हो रहा है। इसके पहले चरण के लिए मतदान नौ अक्तूबर को होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर 16 उम्मीदवार ताल ठोंके हुए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चुनाव के लिए 20641 मतदान केंद्र व 46621 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 29447439 मतदाता अपने उम्मीदवार चुनेंगे।

मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए सभी जिलों के डीएम व एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। इनकी पूरे समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों की भीड़ एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले चरण में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार

Voting for first phase of Panchayat election.

पहले चरण के चुनाव में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 60 फीसदी उम्मीदवार पुरुष हैं। यूं तो पंचायत चुनाव में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

लेकिन पहले ही चरण में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। इससे साफ है कि आरक्षित सीटों के अलावा भी कई स्थानों पर महिला उम्मीदवार खड़ी हैं।

साढ़े तीन लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए साढ़े तीन लाख सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा 12.5 कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा गया है।

मतदान के लिए 140 कंपनी पीएसी, 93 हजार होमगार्ड जवान, 1.04 लाख ग्राम चौकीदार, 13 हजार पीवीडी जवान, 80 हजार सिपाही, दीवान व दरोगा, 2021 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिलों का पुलिस बल और डीजीपी मुख्यालय से दिए गए 24 एएसपी व 72 डीएसपी शामिल हैं।

चुनाव एक नजर

Voting for first phase of Panchayat election.

कुल ब्लॉक--218
जिला पंचायत वार्ड--849
क्षेत्र पंचायत वार्ड--20022
कुल मतदान केंद्र--20641

कुल मतदेय स्थल--46621
कुल पुरुष मतदाता--15694116
कुल महिला मतदाता--13753323

कुल मतदाता--29447439
जिला पंचायत वार्ड के उम्मीदवार--13646
क्षेत्र पंचायत वार्ड के उम्मीदवार--102119

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed