{"_id":"5dad3f4f8ebc3e017a2125b3","slug":"voting-for-11-seats-for-bypoll-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उपचुनाव की 11 सीटों पर पांच बजे तक 44.47 फीसदी हुआ मतदान, लखनऊ में सिर्फ 27% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उपचुनाव की 11 सीटों पर पांच बजे तक 44.47 फीसदी हुआ मतदान, लखनऊ में सिर्फ 27% वोटिंग
Mon, 21 Oct 2019 09:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने अपने परिजनों के साथ वोट किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव में 47.05 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर की गंगोह सीट पर सबसे ज्यादा 60.30 प्रतिशत और लखनऊ की कैंट सीट पर सबसे कम 29.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
इन सभी सीटों पर 2012 और 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत काफी कम है। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत कुल 109 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतगणना 24 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 11 सीटों के लिए 2307 मतदान केंद्रों के 4529 बूथों पर सुबह 7 से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। गंगोह, मानिकपुर, जलालपुर और जैदपुर को छोड़कर शेष सीटों पर सुबह से ही मतदान की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
शाम 6 बजे तक 41 लाख 8 हजार 328 मतदाताओं में से करीब 19 लाख 32 हजार 968 मतदाताओं ने वोट डाले। उपचुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान के लिए 11 सामान्य प्रेक्षक, 337 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 60 जोनल मजिस्ट्रेट, 471 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 520 माइक्रो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 429 संवेदनशील बूथों पर वेबकॉस्टिंग की गई।
सीटवार उपचुनाव, 2012 व 2017 के चुनाव का मतदान प्रतिशत
सीट 2019 (उपचुनाव) 2012 2017
गंगोह 60.30 72.22 71.92
रामपुर 44.00 54.55 56.16
इगलास 36.20 61.72 64.88
लखनऊ कैंट 29.55 50.56 50.77
गोविंदनगर 32.60 49.21 52.48
मानिकपुर 52.10 60.18 59.44
प्रतापगढ़ 44.00 55.27 55.56
जैदपुर 58.00 66.34 69.71
जलालपुर 58.00 61.70 62.55
बलहा 52.00 60.97 57.83
घोसी 51.00 56.59 58.67
गंगोह 60.30 72.22 71.92
रामपुर 44.00 54.55 56.16
इगलास 36.20 61.72 64.88
लखनऊ कैंट 29.55 50.56 50.77
गोविंदनगर 32.60 49.21 52.48
मानिकपुर 52.10 60.18 59.44
प्रतापगढ़ 44.00 55.27 55.56
जैदपुर 58.00 66.34 69.71
जलालपुर 58.00 61.70 62.55
बलहा 52.00 60.97 57.83
घोसी 51.00 56.59 58.67