{"_id":"60c469a88ebc3e99b62ca532","slug":"voting-continue-for-panchayat-bypoll-in-districts-in-awadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंचायत उपचुनाव में 64.74 फीसदी मतदान, सोमवार को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंचायत उपचुनाव में 64.74 फीसदी मतदान, सोमवार को होगी मतगणना
Sat, 12 Jun 2021 03:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Jun 2021 03:42 PM IST
सार
यूपी के पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना सोमवार से होगी।
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइनों में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों पर चुनाव के लिए शनिवार को 8321 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपचुनाव में 64.74 फीसदी मतदान हुआ है। इसकी मतगणना 14 जून यानी सोमवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि रिक्त रह गए पदों के लिए 2,53,036 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 26 प्रधान, एक जिला पंचायत सदस्य, 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 2,06,941 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिला पंचायत सदस्य के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 137, ग्राम प्रधान के 128 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 14,179 पदों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया।
विज्ञापन
श्रावस्ती जिले में सिरसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर देवमन एवं खैरी तराई में प्रधान पद के लिए कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण ये पद रिक्त रह गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के भी 6384 पदों के लिए कोई नामांकन न मिलने के कारण पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन