फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voters for civic poll in uttar pradesh.

निकाय चुनाव: कल तक है वोटर बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Sun, 14 May 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 May 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
voters for civic poll in uttar pradesh.
demo pic

नगर निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व हटवाने के लिए दावे व आपत्तियां सोमवार तक दर्ज की जाएंगी। इसके बाद दावे व आपत्तियां नहीं ली जाएंगी।

विज्ञापन


16 से 19 मई के बीच दावों और आपत्तियों का निस्तारण होगा। मतदाता बनने के लिए आवेदक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। सभी डीएम को 25 मई को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का जो कार्यक्रम जारी किया है उसके अनुसार नौ मई से दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 20 से 24 मई के बीच फाइनल वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से भी कर सकते हैं आवेदन

voters for civic poll in uttar pradesh.
demo pic

मतदाता सोमवार तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) से भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पहचान पत्र, उम्र का प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र की कॉपी अपलोड करनी होगी।

विधानसभा चुनाव से अलग होती है वोटर लिस्ट
नगर निकायों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की अलग वोटर लिस्ट होती है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट होती है।

ऐसे में विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने वाले मतदाता इसमें मतदान नहीं कर पाएंगे यदि उनका नाम नगर निकाय की मतदाता सूची में नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed