{"_id":"c7ed80250f2b598de1b1e8a0de67879a","slug":"voter-id-card-are-not-complited-after-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी नहीं मिल पाए वोटर आई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी नहीं मिल पाए वोटर आई कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के विकास भवन स्थित वीआरसी पर मिले शमीम अहमद खान, अजहर अहमद, अजय कुमार, वविता, जीनत खातून, गीता ने एक 27 अप्रैल 2013 में वोटर आईकार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
अब तक न तो उन्हें वोटर लिस्ट देखने को मिली है और न ही वोटर आई कार्ड उनका मिला है। जबकि यह लोग बीएलओ जय प्रकाश से लगातार फोन पर अपने वोटर कार्ड के बारे में जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो माह पहले उनसे कहा गया था कि उनका वोटर आई कार्ड आ गया है। अब तक वह वीआसी पर 20 बार आ चुके हैं, पर उनकी मुलाकता वीएलओ से नहीं हुई।
एडीएम प्रशासन ने वोटर कार्ड वितरण की समीक्षा कर न बांटे जाने वालों पर कार्रवाई किए जाने को कहा है।