यूपी में शुरू होगा मतदाता बनाने का अभियान, जानें- किसके लिए है ये प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग यूपी में एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। यह अभियान 15 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक स्वीकार आवेदन किए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रकार के दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दो जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ईआरओनेट एप्लीकेशन के जरिए करेगा। कोई भी मतदाता इसी के जरिये सेंट्रल सर्वर पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बाद में ऑफलाइन फॉर्म भी इसी सर्वर पर अपलोड किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने इस विशेष अभियान के लिए विस्तृत कार्यक्रम भेज दिया है। इसी के अनुसार प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह अभियान चलवाना होगा। मतदाता सूची में शत प्रतिशत फोटो अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन मतदाताओं की फोटो वोटर लिस्ट में नहीं लगी है, उनकी फोटो भी लेकर इसमें चस्पा की जाएगी।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कब क्या
मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन--15 सितंबर
दावे व आपत्तियां दाखिल करना--15 सितंबर से 30 अक्तूबर
ग्राम सभा, लोकल बॉडी व अन्य स्थलों पर मतदाता सूची का पढ़ा जान--16 सितंबर, 3 व 24 अक्तूबर
राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों के साथ विशेष अभियान--17 सितंबर, 8 व 29 अक्तूबर
दावे व आपत्तियां निस्तारित करने की तिथि--4 दिसंबर
डाटाबेस अपडेशन व सप्लीमेंट्री लिस्ट प्रकाशित करवाना--4 व 26 दिसंबर
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन--2 जनवरी 2018