{"_id":"5afc7ef04f1c1be8408b5c2d","slug":"vote-recounting-in-village-panchayat-kailee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए ढ़ाई साल बाद हुई वोटों की री-काउंटिंग, नहीं बदला परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए ढ़ाई साल बाद हुई वोटों की री-काउंटिंग, नहीं बदला परिणाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Thu, 17 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई वोटो की री-काउंटिंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर की सदर तहसील की ग्राम पंचायत कैली में प्रधान पद के लिए बुधवार को कराई गई री-काउंटिंग में फिर वर्तमान प्रधान हाशिमा बेगम ने दो वोट से बाजी मार ली। यह री काउंटिंग कोर्ट के आदेश पर एसडीएम सदर ने संपन्न कराई।
विज्ञापन
विदित हो कि वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत कैली में हाशिमा बेगम को तीन मतों से विजयी घोषित किया गया था। इस चुनाव में रनर रही सुधा पाल ने आरोप लगाया था कि मतगणना में धांधली हुई है। सुधा पाल ने मामले में हाईकोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सदर तहसील के एसडीएम को आदेश दिया कि मामले की ताबड़तोड़ सुनवाई कर इसका निस्तारण कराएं। सुधा पाल का आरोप था कि ग्राम पंचायत में कुल तीन बूथों पर 1514 मत पड़े थे जबकि मतगणना 1527 मतों की कराई गई है। सभी पक्षों की दलीलों व साक्ष्यों के आधार पर सदर एसडीएम एके गौड़ ने री काउंटिंग कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बुधवार को एसडीएम कार्यालय में ग्राम पंचायत के मतपत्रों की मतगणना की गई। पूरे मामले की वीडियोग्राफी हुई और एडीएम एके शुक्ला पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। पूरे मामले की वीडियोग्राफी के बीच मतपत्रों की छंटाई की गई। चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे।
री-काउंटिंग में मुख्य रूप से वर्तमान प्रधान हाशिमा चुनाव चिह्न कोट तथा रनर सुधा पाल के चुनाव चिह्न कैमरा वाले मतपत्रों पर फोकस किया गया। कुल 1528 मतों की छटनी की इनमें से 44 मत अवैध निकले। कुल 1484 मतों को री-काउंटिंग में शामिल किया गया। री-काउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा सदर एसडीएम ने की। हाशिमा बेगम को 377 मत तथा सुधा पाल को 375 मत मिले। वर्तमान प्रधान हाशिमा बेगम को दो मतों से विजयी घोषित किया गया।