फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   volvo for delhi in each half an hour

दिल्ली के लिए हर आधे घंटे पर वॉल्वो

Mon, 02 Dec 2013 12:58 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
volvo for delhi in each half an hour

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वॉल्वो बस के आवागमन समय के बारे में एक दिसंबर से ऑल इंडिया रेडियो के एफएम रेनबो पर प्रसारण शुरू हो गया है।

विज्ञापन


रेडियो जॉकी ने वॉल्वो की समय-सारिणी को बया किया।

रेडियो जॉकी ने श्रोताओं को बताया कि लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से वॉल्वो का रात आठ बजे से दिल्ली जाने का जो सिलसिला शुरू होता वह हर आधे घंटे पर रात 10 बजे तक जारी रहता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 7:30 बजे एफएम रेनबो -100.7 मेगाहर्ट्ज पर ‘बज इट’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की संयोजक सुमोना पांडेय ने बताया कि पांच मिनट के इस कार्यक्रम में रेडियो जॉकी ने पहले दिन लखनऊ आने एवं जाने वाली वॉल्वो की समय-सारिणी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने श्रोताओं को बताया कि लखनऊ से दिल्ली के रात 8 बजे, 8:30 बजे, 9 बजे, 9:30 बजे एवं 10 बजे वॉल्वो रवाना होती है। इसमें रात 8 बजे की वॉल्वो वाया मथुरा होकर और अन्य का एक्सप्रेस वे से संचालन होता है।

आगरा के लिए सुबह 10 बजे और रात 10 बजे, जयपुर के लिए शाम को पांच बजे वॉल्वो रवाना होती है। कार्यक्रम प्रमुख पीआर चौहान ने बताया कि एफएम रेनबो पर बसों के आने एवं जाने की सूचना प्रसारित किए जाने से यात्रियों को सफर करने में सुविधा होगी।

वहीं, निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि जल्दी ही प्रमुख शहरों से लंबी दूरी की चलने वाली बसों के आने एवं जाने की सूचना भी प्रसारित की जाएगी।


इससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए अड्डे पर इंतजार करना नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नए साल से बसों में एफएम सेट लगने का भी सिलसिला शुरू होगा।

वहीं, परिवहन निगम ने एक दिसंबर से आलमबाग बस अड्डे से एक अतिरिक्त वॉल्वो का संचालन शुरू किया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि यह वॉल्वो सुबह नौ बजे गोरखपुर के लिये रवाना होगी।

इस वॉल्वो के संचालन से अब गोरखपुर की छह वॉल्वो सेवाएं हो गई हैं। इसके बाद सुबह 10 बजे, शाम 4:30 बजे, शाम 5:30 बजे, रात 10 एवं 11 बजे वॉल्वो का संचालन होगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed