फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Volleyball in Akbarpur, football ground will be built in Ramnagar

Lucknow News: अकबरपुर में वॉलीबाल, रामनगर में बनेगा फुटबाल मैदान

Wed, 20 Aug 2025 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Volleyball in Akbarpur, football ground will be built in Ramnagar
अंबेडकरनगर। एक केजीबीवी एक खेल के तहत ब्लॉक अकबरपुर के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के लिए वॉलीबाल और रामनगर में फुटबाल का मैदान बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से 22 लाख 42 हजार 810 रुपये बजट की स्वीकृति मिल गई है। इसमें वॉलीबाल के लिए 10 लाख 59 हजार 280 और फुटबॉल के लिए 11 लाख 83 हजार 530 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के खेलकूद की गतिविधियों को नियमित किए जाने को लेकर विद्यालय परिसर में खेल का मैदान बनाया जाएगा। जिले में आठ कस्तूरबा विद्यालय हैं। पहले चरण में जिले के दो कस्तूरबा विद्यालयों का चयन एक केजीबीवी एक खेल में किया गया। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इसके लिए दो विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें खेल शिक्षक प्रतिदिन छात्राओं को खेल से संबंधित प्रशिक्षण देंगे और उसी के अनुसार रोज की दिनचर्या तय होगी। इससे केजीबीवी में अब पढ़ाई के साथ छात्रों को खेलकूद में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सत्यापन के लिए सीडीओ को भेजा गया है। जल्द ही बजट मिलने के बाद कस्तूरबा विद्यालयों में काम को शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed