{"_id":"5911ffb44f1c1b0a13851e01","slug":"vk-singh-says-army-to-reply-pakistan-in-suitable-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दबाजी में नहीं सही समय पर पाकिस्तान को जवाब देगी सेना: वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दबाजी में नहीं सही समय पर पाकिस्तान को जवाब देगी सेना: वीके सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि सेना जल्दबाजी में नहीं बल्कि उचित समय आने पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सिंह महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर राजधानी के महानगर स्थित कल्याण मंडप में भोज कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा, सेना को जो करना है वह करेगी, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। न मैं यह जानता हूं कि रक्षा मंत्रालय क्या कर रहा है?
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेना पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऐसी कार्रवाई करेगी जो असरदार होगी।
अन्ना आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, वह आंदोलन का हिस्सा नहीं थे बल्कि अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने के लिए मंच पर गए थे। अन्ना ने लोकपाल बिल के लिए लड़ाई लड़ी और वह दोनों सदनों में पास हुआ।
विज्ञापन
सिंह ने लोकपाल की नियुक्ति के सवाल पर कहा, इसमें कुछ कानूनी अड़चन है जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।