{"_id":"5eea8b538ebc3e42f80153ac","slug":"vivid-survey-no-traces-of-community-contamination17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी-झोपड़ी और निजी अस्पतालों में नहीं पहुंचा कोरोना, ऑटो चालकों की रिपोर्ट पर टिकी स्वास्थ्य विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी-झोपड़ी और निजी अस्पतालों में नहीं पहुंचा कोरोना, ऑटो चालकों की रिपोर्ट पर टिकी स्वास्थ्य विभाग की नजर
Thu, 18 Jun 2020 03:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही हो, लेकिन राहत की बात यह है कि सामुदायिक संक्रमण के अभी सुबूत नहीं मिल रहे हैं। सर्वे में झुग्गी-झोपड़ी और निजी अस्पतालों के कर्मचारी निगेटिव मिले हैं। वहीं, बुधवार को 100 ऑटो चालकों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इनमें पॉजिटिव आने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। ऐसा हुआ तो इनके संपर्क में आने वालों को ढूंढना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती होगी। शासन ने राजधानी सहित 20 जिलों में कोरोना का हाल जानने को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस पर वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, अनाथाश्रम, किशोर गृह, शहरी मलिन बस्तियों, अस्पतालकर्मियों, अस्पताल में पंजीकरण डेस्क के कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड, आयुष्मान मित्रों, फार्मासिस्टों, सेल्समैन आदि की जांच करने की योजना बनाई गई। राजधानी के बालगृह और अनाथाश्रम से 100, वृद्धाश्रम से 100 और मलिन बस्तियों से 105 सैंपल जांच को भेजे गए।
विज्ञापन
इनमें वृद्धाश्रम से एक सैंपल पॉजिटिव मिला। मलिन बस्तियों से लिए सैंपल निगेटिव आए। रविवार को प्राइवेट चिकित्साकर्मियों के लिए गए 100 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग चिकित्साकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने को बड़ी कामयाबी के रूप में देेख रहा है।
लोगों में नहीं मिला सामुदायिक संक्रमण
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बुधवार को करीब 100 ऑटो चालकों के सैंपल भेजे गए हैं। विभाग को आशंका है कि इनमें कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है, क्योंकि इनका घूमना सबसे ज्यादा होता है। ऐसी स्थिति में ऑटो चालकों के संपर्क में आने को तलाशना काफी मुश्किल होगा। स्वास्थ्य विभाग इसेेेे लेकर रणनीति बनाने में जुटा है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि ऑटो चालकों के नमूने पॉजिटिव आए तो पहले उनके परिवार के लोगों की जांच कराई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। अभी तक राजधानी के लोगों में सामुदायिक संक्रमण नहीं मिला है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि ऑटो चालकों के नमूने पॉजिटिव आए तो पहले उनके परिवार के लोगों की जांच कराई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। अभी तक राजधानी के लोगों में सामुदायिक संक्रमण नहीं मिला है।