{"_id":"5b8e4224867a55485a40a414","slug":"vitviheen-teachers-will-not-celebrate-teachers-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर सीएम योगी से भिक्षा मांगेंगे वित्तविहीन शिक्षक, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर सीएम योगी से भिक्षा मांगेंगे वित्तविहीन शिक्षक, ये है वजह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Sep 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
धरना- प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : amar ujala
मानदेय बंद होने के विरोध में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक मंगलवार सुबह 10 बजे से लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि पांच सितंबर शिक्षक दिवस को वह भिक्षक दिवस के रूप में मनाएंगे और भिक्षा मांगेंगे।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के महासचिव अजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार ने हमारा मानदेय बंद कर दिया है, जिसके चलते शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने योगी सरकार के इस निर्णय को पक्षपातपूर्ण करार दिया।
अजय सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कई धरना-प्रदर्शन व सम्मेलनों में मानदेय दिए जाने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा सका। सरकार के इस रवैये के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर वित्तविहीन सारे शिक्षक लखनऊ की सड़कों पर निकलकर भिक्षा मांगेंगे। इसके लिए लाखों की संख्या में शिक्षक हजरतगंज गांधी प्रतिमा से होते हुए सीएम के आवास पर पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर सीएम योगी से भी भिक्षा मांगेंगे।