{"_id":"650591ac856c02988f060988","slug":"vishwakarma-samman-will-change-the-fate-of-three-lakh-workers-raebareli-news-c-101-1-slko1033-4079-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विश्वकर्मा सम्मान से बदलेगी तीन लाख कामगारों की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विश्वकर्मा सम्मान से बदलेगी तीन लाख कामगारों की तकदीर
Sat, 16 Sep 2023 04:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल में जिले में 2350 कामगारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य
ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्रता की जांच के बाद मिलेगा योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। विश्वकर्मा सम्मान योजना जिले में करीब तीन लाख कामगारों के लिए वरदान साबित होने वाली है। वैसे तो शासन ने इस साल 2350 कामगारों को लाभ देने का लक्ष्य दिया है, लेकिन धीरे-धीरे संबंधित कार्यों से जुड़े कामगारों को योजना का लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना को हरी झंडी दी है। योजना के तहत कामगारों को दो लाख रुपये तक का रियायती लोन देने के साथ ही कारीगरों, शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र प्रदान कर मान्यता भी दी जाएगी। देश में यह योजना 17 सितंबर को प्रधानमंत्री लांच करेंगे।
हालांकि मुख्यमंत्री ने शनिवार को ही योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले में सिलाई का काम कर रहीं 20 महिलाएं, छह हलवाई और 10 बढ़ई को रोजगार से जुड़ी टूल किट दी गई।
विज्ञापन
इनसेट
योजना में शामिल किए गए कामगार
पीएम विश्वकर्मा योजना में बढ़ई, नौका बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा एवं औजार बनाने वाले, सुनार, कुंहार, पत्थर की कारीगरी करने वाले, चर्मकार, राज मिस्त्री, दरी, झाड़ू एवं टोकरी बनाने वाले, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले जैसे 18 तरह के कामगारों को शामिल किया है।
वर्जन
विश्वकर्मा सम्मान योजना में इस साल जिले के 2350 कामगारों को लाभान्वित कराए जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच कराकर योजना का लाभ दिलाया लाएगा।
-परमहंश मौर्या, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र