{"_id":"4e88030cd2182e9890bfeae2412c2784","slug":"vishwakarma-pooja-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवशिल्पी की पूजा कर मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवशिल्पी की पूजा कर मांगा आशीष
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। कारखानों में जहां सुबह से ही विश्वकर्मा समाज के लोगों और कारीगरों ने हवन पूजन कर भगवान से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
वहीं, कटरा मकबूलगंज स्थित सवा सौ वर्ष पुराने भगवान विश्वकर्मा मंदिर में दिनभर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। यहां ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा की ओर से विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
जिसमें सभा के सदस्य व पदाधिकारियों ने सपरिवार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।
मकबूलगंज सरोजनी देवी लेन स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पांचाल ब्राह्मण सभा की ओर से सुबह भव्य श्रंगारकरने के बाद पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भजन गायक दयाशंकर ने साथियों के साथ देवशिल्पी का गुणगान किया।
विज्ञापन
देर से पहुंचे पंडित जी, शाम तक होते रहे हवन
शहर में दिनोंदिन बढ़ते जा रहे निर्माण स्थलों की संख्या के चलते विश्वकर्मा जयंती पर पंडितों की मारामारी रही। यजमान फोन लगाते रहे, लेकिन अधिकतर स्थानों पर पंडित जी काफी देर से पहुंचे।
ट्रांसगोमती निवासी पं. जगत बिहारी ने बताया कि हर साल उनके पास इसी दिन पूजा कराने के 4-5 नए प्रस्ताव आ जाते हैं। ऐसे में सब जगह समय पर पहुंच पाना संभव नहीं है।
गोमतीनगर की एक पॉश बिल्डिंग में काम करा रहे कारपेंटर हरीशचंद्र ने बताया कि हर साल शहर में कंस्ट्रक्शन साइट्स बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पूजा-पाठ में पंडितों की कमी तो खलेगी ही।