फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vishwa Hindu Parishad will Vijay Maha Mantra chant ceremony for Ram mandir in ayodhya

राममंदिर के लिए विहिप करेगी ‘विजय महामंत्र जप अनुष्ठान’, एक करोड़ रामभक्त लेंगे हिस्सा

Mon, 01 Apr 2019 06:31 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: sapna singla Updated Mon, 01 Apr 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad will Vijay Maha Mantra chant ceremony for Ram mandir in ayodhya
डेमो - फोटो : डेमो
विवादित रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर 6 अप्रैल को देशभर में ‘विजय महामंत्र जप अनुष्ठान’ करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


इस अनुष्ठान में राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना से हर नगर, बस्ती, प्रखंड व मंदिरों में एक करोड़ रामभक्त विजय महामंत्र का जाप करेंगे। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि संतों के आह्वान पर 6 अप्रैल वर्ष प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष के शुभारंभ पर विजय महामंत्र का जाप किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग में सूर्योदय से डेढ़ घंटे तक एक करोड़ रामभक्तों द्वारा विजय महामंत्र ‘श्रीराम जय राम, जय जय राम’ का 13 बार जाप किया जाएगा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए बैठकें कर रहे हैं। 

सवा लाख स्थानों पर मनेगा श्रीराम महोत्सव

विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में देश के सवा लाख स्थानों पर श्रीराम महोत्सव का आयोजन होगा। इस अनुष्ठान का उद्देश्य राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर वातावरण तैयार करना है। शरद शर्मा ने बताया कि श्रीराम महोत्सव 6 से 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भगवान राम की हर गांव में पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed