फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Viral girl Simran, owner of Model Chai, accused a female constable of indecency

Lucknow News: मॉडल चाय की संचालिका वायरल गर्ल सिमरन ने महिला सिपाही पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Viral girl Simran, owner of Model Chai, accused a female constable of indecency
लखनऊ। मड़ियांव में रविवार देर रात मॉडल चाय की संचालिका वायरल गर्ल सिमरन और थाने में तैनात महिला सिपाही में हाथापाई हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संचालिका ने सिपाही पर उनसे अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि संचालिका की दुकान देर रात तक खुली रहती है। ऐसे में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है और मारपीट होती है। सुरक्षा के चलते रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस गश्त कर रही थी तो सिमरन को महिला सिपाही ने दुकान बंद करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। रात एक बजे महिला सिपाही फिर पहुंची और टोका तो सिमरन उससे भिड़ गईं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर सिमरन को चेतावनी दी थी। महिला सिपाही पर अभद्रता का आरोप निराधार है। बता दें कि सिमरन गोरखपुर की रहने वाली हैं। वह पहले मॉडलिंग करती थीं और मिस गोरखपुर भी रह चुकी हैं। मॉडल चाय वाली के नाम से उन्होंने लखनऊ में टी स्टाल शुरू किया और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed