फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   viral fever in malihabad

मलिहाबाद में फैला बुखार, ढाई सौ बीमार

Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
viral fever in malihabad
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कला गांव में बुखार के प्रकोप की चपेट में करीब ढाई सौ लोग आ गए हैं। ये ग्रामीण बुखार के साथ उल्टी, दस्त व खुजली से परेशान हैं। मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। अन्य को मौके पर ही दवाएं दी गई हैं। खून संबंधी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ का कहना है कि वायरल बुखार है जो दवाओं से नियंत्रित हो जाएगा।
विज्ञापन

कसमंडी गांव में कई दिनों से लोग बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त की भी समस्या है। कुछ लोगों ने आसपास के चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। गांव में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो किसी ने सीएमओ डॉ. नरेद्र अग्रवाल को गांव में बीमारी फैलने की सूचना दी। मंगलवार को सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल गांव पहुंचे। ग्रामीण देशराज, रामकुमारी, माधुरी, राजेश, सूबेदार, स्वेता, अनुष्का रावत, मंजू रावत व रणजीत आदि ने बताया कि पूरा गांव बीमारी की चपेट में है। लोग बुखार से परेशान हैं। इस पर शिविर लगाकर दवाएं बांटी गईं। गंभीर रूप से बीमार कल्लू (37) को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस दौरान 247 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें 94 मरीजों में बुखार पाया गया। सभी मरीजों को दवाएं दी गई है। ब्लड की जांच के लिए 32 मरीजों की स्लाइड तैयार की गई है। इसकेअलावा 26 मरीजों की मलेरिया, 31 मरीजों की टायफाइड की जांच के लिए अलग सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं
मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह वायरल फीवर है। इससे ठीक होने में तीन से पांच दिन तक का वक्त लगता है। यकायक इतनी संख्या में बुखार की चपेट में आने से ग्रामीण दहशत में आ गए थे। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अवधेश कुमार, अधीक्षक सीएचसी
गांव में रोकी गई टीम
मैं गांव में गया था। स्थिति नियंत्रण में हैं। वहां साफ-सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं। एक टीम गांव में ही रूकी हुई है। जिसे भी दिक्कत होगी, दवाएं दी जाएंगी। मरीज वायरल बुखार की चपेट में है।
- डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed