फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Viral by making obscene photos of women, fir

पांच साल से शोहदा कर रहा परेशान, महिला की अश्लील फोटो बनाकर पति को भेजा, मुकदमा

Thu, 14 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Viral by making obscene photos of women, fir
शोहदे ने महिला के अश्लील फोटो बनाकर उसके पति को भेजे। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अलीगंज इलाके में रहने वाली एक महिला को शोहदा पांच साल से परेशान कर रहा है। उसकी अश्लील फोटो बनाकर पति व मायकेवालों को भेज दीं।
विज्ञापन

उसे लगातार ब्लैक मेल कर रहा है। तीन साल पहले पीड़िता ने अलीगंज थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। पीड़िता ने फिर अलीगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अलीगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में महिला परिवार के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक, पांच साल से सार्थक माथुर नाम का शोहदा उसे परेशान कर रहा है।
आरोपी ने उसकी फोटो एडिट कर अश्लील बनाई और उसे पति व भाई को भेज दिया। पीड़िता ने 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता जब बच्चे को लेने स्कूल जाती है तो वहां पहुंच जाता है। शोहदे की प्रताड़ना से पीड़िता अवसाद में चली गई। डॉक्टर की सलाह पर पीड़िता ने जिम जाना शुरू किया तो शोहदा वहां भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपित उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। विरोध पर बदनाम करने व बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है।
डाक के जरिए भेज रहा फोटो
पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन पहले बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इसकी रिपोर्ट अलीगंज थाने में दर्ज है। मोबाइल में उसकी कुछ निजी तस्वीरें थी। जिसे आरोपी ने एडिट कर अश्लील बनाईं और डाक के जरिए, परिचितों व रिश्तेदारों को भेज रहा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, सार्थक माथुर के खिलाफ मुताबिक मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed