{"_id":"58f39d124f1c1be55c4706dd","slug":"viraj-sagar-das-to-new-chairman-of-up-badminton-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराज सागर दास होंगे यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराज सागर दास होंगे यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अखिलेश दास के आकस्मिक निधन के बाद उनके बेटे विराज सागर दास यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन होंगे।
विज्ञापन
यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की रविवार को हुई वार्षिक बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अरुण कक्कड़ को स्थायी रूप से सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
24 साल के विराज के लिए एसोसिएशन में चेयरमैन जैसे अहम पद पर उनकी नियुक्ति बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। दरअसल, अखिलेश दास ने जिस तरह भारतीय बैडमिंटन के साथ यूपी बैडमिंटन को बुलंदियों पर पहुंचाया, उसी राह पर विराज को सफलता की बढ़ना असली चुनौती होगा।
विज्ञापन
यूपी बैडमिंटन अकादमी में वार्षिक बैठक की शुरुआत दिवंगत अखिलेश दास को श्रृद्धांजलि देकर की गई।