{"_id":"6a21dc257bb7c62cd3099473","slug":"viraj-abhijeet-and-navneet-xi-victorious-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1768646-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विराज, अभिजीत और नवनीत एकादश विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विराज, अभिजीत और नवनीत एकादश विजयी
विज्ञापन
लखनऊ। कैसर अली मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों के तहत बृहस्पतिवार को विराज सागर एकादश, अभिजीत सिन्हा एकादश और नवनीत सहगल एकादश ने जीत के साथ पूरे अंक प्राप्त किए। यश साहनी ग्राउंड पर विराज सागर एकादश ने केएम खान एकादश को 58 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विराज सागर एकादश ने 28 ओवर में 146 रन बनाए। अनय चौहान ने 46 रन बनाए। अक्षत राज त्रिपाठी ने पांच विकेट चटकाए। जवाब में खान एकादश की टीम 16.2 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। श्रेयांश जैन ने तीन और शशांक ने दो विकेट चटकाए।
एसएमआर ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुजय की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन बनाए। आनंद यादव ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। जवाब में अभिजीत एकादश ने 21.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्नव कुमार सिंह ने 74 रनों की पारी खेली। ब्लेज विलो गोमती नगर मैदान पर नवनीत सहगल एकादश ने ज्ञानेंद्र पांडेय एकादश को 12 रनों से पराजित किया। नवनीत सहगल एकादश ने चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में ज्ञानेंद्र एकादश की टीम आठ विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। विजयी टीम से देवांश राय ने 54 रन बनाए, जबकि विराज सिंह ने चार विकेट चटकाए।