फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Violence in UP: So far 316 arrested in the case of nuisance after Friday prayers

Violence in UP : जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में अब तक 316 गिरफ्तार, प्रयागराज से धरे गए सबसे ज्यादा

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
सार

प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद कुल 9 जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इसमें प्रयागराज में चार मोटर साइकिल और एक पीएसी के ट्रक में आग लगा दी थी व एक अन्य मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Violence in UP: So far 316 arrested in the case of nuisance after Friday prayers
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को नमाज के बाद हुए भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के नाम पर हुई उपद्रव में पुलिस ने अब तक 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे अधिक 92 लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। वहीं सहारनपुर से 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद कुल 9 जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इसमें प्रयागराज में चार मोटर साइकिल और एक पीएसी के ट्रक में आग लगा दी थी व एक अन्य मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। वहीं सहारनपुर में दो गाड़ियों को पलट दिया गया था। इस दौरान 13 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे जिसमें प्रयागराज में तीन पुलिस कर्मी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घायल हो गए थे। अम्बेडकरनगर में उपद्रव के दौरान 8 पुलिस कर्मी और मुरादाबाद में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


सहारनपुर और प्रयागराज के अलावा हाथरस से 51, मुरादाबाद से 35, अम्बेडकरनगर से 34, फिरोजबाद से 15, अलीगढ़ से 6 और जालौन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक एफआईआर लखीमपुर में भी दर्ज की गई जहां अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
बता दें कि टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के हजरत मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे जाने के विरोध में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। तीन जून को कानपुर से इसकी शुरुआत हुई थी। उसके बाद 10 जून को शुक्रवार की नमाज के बाद 9 अन्य जिलों में भी प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed