{"_id":"60eb8f0a6dce8738f439f913","slug":"violence-in-up-block-pramukh-election-news-case-on-900-people-and-60-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा : बवाल करने वाले 900 लोगों पर मुकदमा, 60 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा : बवाल करने वाले 900 लोगों पर मुकदमा, 60 गिरफ्तार
Mon, 12 Jul 2021 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:08 AM IST
सार
- सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक से बदसुलूकी में सांसद प्रतिनधि गिरफ्तार
- एएसपी सिटी को थप्पड़ मारने वाले की पहचान, गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं
विज्ञापन
मतगणना के दिन सोनभद्र में बवाल...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा के बाद विपक्ष की घेराबंदी तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने अब कार्रवाई का डंडा चलाया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 900 से अधिक बवालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक से बदसुलूकी के मामले में भाजपा सांसद रेखा वर्मा के प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इटावा के बढ़पुरा में एएसपी सिटी प्रशांत को थप्पड़ मारने वाले की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक से बदसलूकी की गई थी। मामला सुर्खियां बना तो कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
सीओ समेत छह पुलिस कर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका था, लेकिन भाजपा सांसद रेखा वर्मा पर आरोपियों को शह देने के आरोप लग रहे थे। रविवार को इन्हीं आरोपों में उनके प्रतिनिधि सुमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इटावा में एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को थप्पड़ मारने वाले की पहचान भाजपा नेता विमल भारद्वाज के रूप में हुई है। विमल पूर्व ब्लाक प्रमुख है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इस बवाल में बीस से अधिक अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गाय है। वहीं, प्रतापगढ़ में भी वोटों की गिनती में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाकर सपाइयों ने उपद्रव किया था।
पुलिस पर पथराव हुआ था जिसमें कई चोटिल हुए थे। पट्टी से सपा के पूर्व एमएलए राम सिंह पटेल समेत 161 को नामजद करते हुए कुल 411 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा प्रत्याशी के बेटे को गोली लगने के मामले में 40 गिरफ्तार
हाथरस के सिंकदराराऊ में भाजपा और सपा प्रत्याशी को बराबर वोट मिलने के बाद जमकर हवाल हुआ था जिसमें सपा प्रत्याशी के बेटे बंटी को गोली लगी थी। इस बवाल में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 40 को गिरफ्तार किया गया है। सोनभद्र के नगवां ब्लॉक में 250 से अधिक लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।