फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Violence in sidhaur in Barabanki.

बाराबंकी: बवाल बढ़ा तो पुलिस ने महिलाओं को जमकर पीटा

Wed, 02 Sep 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धौर (बाराबंकी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धौर (बाराबंकी)। Updated Wed, 02 Sep 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Violence in sidhaur in Barabanki.

बाराबंकी के सिद्धौर कस्बे के सामान्य हो रहे हालात मंगलवार को फिर बिगड़ गए। सोमवार रात एक पालेशर को आग के हवाले करने से माहौल बिगड़ने की चिंगारी भड़की। सुबह फिर उसी पक्ष द्वारा एक चालक की पिटाई ने आग में घी का काम किया।

विज्ञापन


पल भर में इलाके का माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। माहौल बिगड़ने की जानकारी पर पुलिस ने हालात संभालने के बजाय आम ग्रामीणों को निशाना बना डाला। पुलिस ने मदारपुर अमरसिंह गांव में जमकर तांडव किया।
विज्ञापन


वर्दीधारियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां तक महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस की पिटाई से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात इटहिया गांव के अरविंद और छोटू ने इटहिया मजरे पंडरावा निवासी शाहिद के पालेशर में आग लगा दी जिससे उसका पालेशर पूरी तरह से चलकर राख हो गया। शाहिद ने बताया कि पालेशर के अंदर राइसब्रान और कई ट्रक राइस हस्क लगी थी वह भी जलकर राख हो गई। इस घटना ने इलाके में माहौल बिगाड़ने में चिंगारी का काम किया।

इस तरह भड़क उठी हिंसा

Violence in sidhaur in Barabanki.

सुबह होते ही इलाके में पालेशर जलाने की घटना आग की तरह फैल गई। दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान सिद्धौर क्षेत्र के अमसेरुवा निवासी मैजिक चालक शाहिद मंगलवार को किसी कार्य से मैजिक लेकर मदारपुर अमरसिंह गांव गया था।

तभी गांव के आग लगाने वाले पक्ष के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक की पिटाई ने आग में चिंगारी का काम किया और दोनों पक्ष सड़क पर उतर आए।

सूचना पर एसपी ने आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भेज दी। आक्रोशित पुलिस ने मदारपुर अमरसिंह गांव में जमकर तांडव मचाया। जो जहां मिला उसे वही गिराकर पीटा। यहां तक महिलाओं और बच्चों तक को भी नहीं बख्शा।

पुलिस का रौद्र रूप देख गांव में भगदड़ मच गई जिसे जहां सिर छिपाने की जगह मिली वह वहीं पर दुबक गया। पुलिस की पिटाई से गांव के ही निवासी रामतेज, नाबालिग रतनेश और राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए परिवारीजन निजी चिकित्सकों के पास ले गए।

पुलिस की इस लोगों में आक्रोश पनप रहा है। पुलिस ने इस मामले में अरविंद और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धौर चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने गांव में लोगों की पिटाई किए जाने से साफ इंकार किया। वहीं, पालेशर जलाने के मामले में अरविंद और छोटू को गिरफ्तार किए जाने की बात स्वीकार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed