{"_id":"5d0dbf818ebc3e19ed35c3ab","slug":"violence-between-two-group-in-a-village-of-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष भिड़े, जमकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष भिड़े, जमकर बवाल
Sun, 23 Jun 2019 01:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभावा गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर शुक्रवार रात व शनिवार सुबह दो पक्ष भिड़ गए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई मारपीट व फायरिंग में दोनों पक्षों के चार व शनिवार सुबह हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस दौरान दो बाइकें भी फूंक दी गईं।
विज्ञापन
घायलों में तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि वर्तमान प्रधान की ओर से तहरीर नहीं मिलने की बात कही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत संभावा में प्रधान संजय यादव व पूर्व प्रधान जगनरायन यादव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत के गांव गोठवा में पारसनाथ के यहां आयोजित प्रीतिभोज में एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। रात्रि करीब पौने 11 बजे पारसनाथ के यहां से निकलते ही दोनों पक्षों के बीच शुरू विवाद मारपीट के साथ ही फायरिंग तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इस विवाद में प्रधान संजय यादव पक्ष के रामसरन, सुनील कुमार व विक्रम कश्यप तथा जगनरायन पक्ष के सालिकराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सालिकराम, रामसरन व सुनील की हालत गंभीर देख उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रात को हुआ विवाद शनिवार की सुबह एक बार फिर तूल पकड़ लिया। सुबह सात बजे बाइक से निकले जग नारायण पक्ष के राजेश तिवारी व सुरेश यादव पर संजय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के बाहर लोहे के रॉड व डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों की बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाई।
पुलिस ने रात में हुई फायरिंग में जगनारायन की तहरीर पर संजय समेत तीन व शनिवार सुबह हुई मारपीट व आगजनी में घायल राजेश के भाई राकेश तिवारी की तहरीर पर संजय समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी संजय यादव के पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।