फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers who were demolishing their houses due to fear of erosion got assurance

Lucknow News: कटान के डर से आशियाना तोड़ रहे ग्रामीणों को मिला आश्वासन

Sun, 11 Aug 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers who were demolishing their houses due to fear of erosion got assurance
टेंडवा गांव का निरीक्षण करते श्रावस्ती विधायक, डीएम व अन्य अ​धिकारी। 
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के कुम्हारगढ़ी के मजरा टेंडवा में विगत तीन दिनों से राप्ती नदी कटान कर रही है। अब तक 12 मकान नदी की कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। दहशत में आए ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपना आशियाना तोड़ रहे हैं। जानकारी के बाद डीएम, एसडीएम व स्थानीय विधायक रविवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं जमुनहा बैराज पर राप्ती का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

नदी की धाराएं इकौना तहसील व विकास क्षेत्र के टेंडवा गांव में तेजी से कटान कर रही है। इसकी चपेट में आने से 12 लोगों के घर कट कर नदी में विलीन हो चुके हैं। वहीं राप्ती छह लोगों के घरों को काट कर अपनी धारा में मिलाने के लिए तेजी से कटान कर रही है। इससे दहशत में आए ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपना आशियाना तोड़ रहे हैं। बाढ़ व कटान की सूचना के बाद रविवार का श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व एसडीएम इकौना ओम प्रकाश के साथ पहुंचे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नेपाल में हो रही बरसात का पानी कुसुम बैराज से रविवार को भी 3494 क्यूसेक पानी राप्ती नदी में छोड़ा गया। इसमें से 700 क्यूसेक मुख्य राप्ती नहर में छोड़ा गया है। शेष पानी राप्ती नदी में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में रविवार दूसरे दिन भी नदी का जलस्तर 127.50 सेंटीमीटर पर स्थिर है जो खतरे के निशान से मात्र 20 सेमी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगी हर संभव मदद
गांव में जिन ग्रामीणों का मकान कटा है। उन्हें आवास मुहैया कराया जाएगा। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें तहसीलदार से कह कर भूमि मुहैया कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर मुआवजा (क्षतिपूर्ति) दिलाने के साथ ही प्रभावित परिवारों को राशन सहित सरकार से मिलने वाली अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं गांव को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड को तत्काल अस्थायी प्रबंध करने को कहा गया है। - रामफेरन पांडेय, विधायक, श्रावस्ती


जल्द मुहैया कराई जाएगी सहायता राशि
कटान से प्रभावितों को लगातार सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है। शेष लोगों को अगले 24 घंटों में सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। पूर्व में तीन लोगों का मकान कट गया था जिनको एक लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी जा चुकी है। शेष प्रभावितों को जल्द ही सहायता राशि प्रदान की जाएगी। - डीएम, अजय कुमार द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed