फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers of Jagdishpur slams Rahul Gandhi.

राहुल से गांव वाले बोले, हमको उल्लू मत बनाओ

Fri, 05 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 05 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Jagdishpur slams Rahul Gandhi.

आदर्श ग्राम योजना पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का निशाना साधना उल्टा पड़ गया। बयान को लेकर उन्हीं के गोद लिए गए गांव जगदीशपुर में विरोध शुरू हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने कहा, जब राहुल को पता था कि आदर्श ग्राम योजना के तहत फंड नहीं मिलेगा तो उन्होंने इस गांव को गोद क्यों लिया? नारों लिखी तख्तियां के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि आदर्श ग्राम योजना लागू तो कर दी गई है, लेकिन ये नहीं बताया गया कि फंड कहां से आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को वे जगदीशपुर गए थे। इसी दौरान उन्होंने आदर्श ग्राम योजना को लेकर निशाना साधा था। गुरुवार को ग्रामीण इसको लेकर आक्रोशित हो गए। वे नारों लिखी तख्तियां लेकर रामलीला मैदान पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

राहुल को संसद में उठाना चाहिए था ये मुद्दा

Villagers of Jagdishpur slams Rahul Gandhi.

तख्तियों में सांसद वापस जाओ, सरकारी योजनाएं जानकर आओ, तब आदर्श ग्राम बनाओ, हमको उल्लू मत बनाओ और शासन किया शासक बने, किया भ्रष्टाचार, जब विपक्ष की बारी आई तो पूछ रहे हो अधिकार जैसे नारे लिखे हुए थे।

ग्रामीण मनोज कुमार व केशरी ने बताया कि जब राहुल को पता था कि इस योजना के तहत कोई फंड नहीं मिलेगा तो इस गोद क्यों लिया था।

गांव का विकास नहीं होगा तो फिर गोद लेने का क्या फायदा है। पहले राहुल को इस बात को संसद में उठाना चाहिए था। सारी जानकारी ले लेनी चाहिए थी, तब जगदीशपुर को गोद लेना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed