{"_id":"631c53be99716241d12c873b","slug":"villagers-found-a-python-in-village-of-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गांव में अजगर निकलने से फैली दहशत, देर से पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गांव में अजगर निकलने से फैली दहशत, देर से पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी
Sat, 10 Sep 2022 02:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:37 PM IST
सार
खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह अजगर निकल आने से ग्रामीणों में नफरत फैल गई। वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। हालांकि, टीम समय पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पकड़ा गया अजगर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के सधुवापुर गांव में शनिवार की सुबह गांव के बाहर रोड पर एक अजगर दिखाई दिया। खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो सभी दहशत में आ गए। उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग को आने में देरी देख दिलीप पाण्डेय ने अजगर का रेस्क्यू किया और पास के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग धान की देखभाल करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव से चंद कदम दूर पहुंचे ही थे कि अचानक एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। जिसे देख कर ग्रामीण डर गए। अजगर निकलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की माने तो अजगर की लंबाई 8 फीट के करीब है। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों के पहुंचने में देरी देख पड़ोसी गांव के दिलीप पांण्डेय ने अजगर को रेस्क्यू किया और गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन