फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers caught woman stealing child

Lucknow News : बच्चा चोरी कर रही बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर पकड़ा, नकली नोट भी मिले

Thu, 01 Sep 2022 08:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 08:26 AM IST
सार

 बच्चे की मां कंचन ने बताया कि घर के बाहर हंगामा होते देख बाहर आई तो देखा कि एक बुजुर्ग महिला उसके बेटे का हाथ पकड़कर ले जा रही है। रोकने पर वह आनाकानी करने लगी। कंचन ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े और बच्चे को छुड़ा लिया।

विज्ञापन
Villagers caught woman stealing child
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बख्शी का तालाब के डींगुरपुर गांव में बुधवार को एक बच्चे को चोरी कर ले जा रही बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। महिला की भाषा किसी की समझ में नहीं आ रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के अनुसार, सोनवा पंचायत के मजरा डींगुरपुर निवासी खुशीराम का तीन साल का बेटा आदर्श घर के पास पानी की टंकी पर नहाने गया था। बच्चे की मां कंचन ने बताया कि घर के बाहर हंगामा होते देख बाहर आई तो देखा कि एक बुजुर्ग महिला उसके बेटे का हाथ पकड़कर ले जा रही है। रोकने पर वह आनाकानी करने लगी। कंचन ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े और बच्चे को छुड़ा लिया। सूचना पर पीआरवी-0515 पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। कंचन ने लिखित शिकायत की है। 

विज्ञापन

 

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, महिला के पास से ग्रामीणों को एक पॉलिथीन में लिपटे असली-नकली नोटों का बंडल मिला है। इसके अलावा एक प्लास्टिक के बोरे में कुछ कपड़े भी हैं। दो अन्य महिलाओं के साथ आई थी। लाल बिहारी का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे आरोपी महिला को दो अन्य अपरिचित महिलाओं के साथ गांव के अंदर आते देखा था। सोशल मीडिया पर किडनी रैकेट की सूचना के चलते गांव में फोन कर कई लोगों को होशियार किया था। आरोपी महिला के पकड़े जाने के बाद दो अन्य महिलाएं चंपत हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed