फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers beat a leopard till death in Bahraich.

बहराइच में ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को पीट-पीटकर मार डाला, हमले में वनरक्षक समेत चार घायल

Thu, 23 Apr 2020 09:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat a leopard till death in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से निकले दो तेंदुओं ने दो अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में वनरक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। इससे भड़के ग्रामीणों ने घेरकर तेंदुओं को पीट पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


सूचना पाकर दुधवा के फील्ड डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट के ककरहा रेंज के मझरा गांव में घुसे तेंदुए ने बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे खेत में गेहूं कटाई कर रहे कैलाश व केशव पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। तेंदुए को डीएफओ जीपी सिंह सीएचसी मोतीपुर लेकर गए, जहां तेंदुए की मौत हो गई। डीएफओ के अनुसार तेंदुआ मादा थी। उसकी उम्र 2 साल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत गुलरिया के मजरा धनियाबेली में पहुंचा तेंदुआ डॉ. छोटेलाल के घर में छिपकर बैठा था। लोगों ने शोर मचाया तो वह खेतों की तरफ भागा और फसल काट रहे राजू पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उस पर हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वनकर्मी उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने वन रक्षक पवन शुक्ला पर भी हमला कर दिया। हालांकि इसी दौरान उसकी मौत हो गई। यहां मारा गया तेंदुआ नर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed