{"_id":"5d6c008b8ebc3e0142325c68","slug":"villagers-attacked-on-labourers-on-doubt-of-child-theft-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में वारदात: बच्चा चोरी के शक में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में वारदात: बच्चा चोरी के शक में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, आठ घायल
Sun, 01 Sep 2019 11:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:01 PM IST
हमले में घायल हुए मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान पर बच्चा चोरी के शोर पर भड़की भीड़ ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दिया। 8 को मरणासन्न कर दिया। इनमें दो को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र में हारीपुर गांव के पास देशी शराब की दुकान पर रविवार देर शाम पिकअप सवार मजदूरों की सेल्समैन से कहासुनी हो गई।
इस पर पिकअप सवारों ने सेल्समैन को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उसने खुद को बचाने के लिए बच्चा चोर, बच्चा चोर का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ अमेठी व एसओ पीपरपुर ने मजदूरों को नौगिरवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिर सभी घायलों को अमेठी जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।