फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वन विभाग की जमीन खाली कराने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रेंजर समेत कई जख्मी

Sat, 16 Jun 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
villagers attacked on forest department team in BKT
थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित वनकर्मी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से कब्जाए गए वन विभाग की जमीन को टीम खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान पहले विवाद हुआ फिर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वन विभाग की टीम पर टूट पड़े। लात-घूंसे, लाठी-डंडे और पत्थर से वनकर्मियों को जमकर पीटा। हमले में रेंजर समेत छह वन कर्मी घायल हुए हैं। बचाव के लिए वनकर्मियों ने जब फायरिंग की तब ग्रामीण भागे। पीड़ित वनकर्मियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
villagers attacked on forest department team in BKT
bkt forest team - फोटो : amar ujala
बीकेटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा के उमरिया गांव में वन विभाग की जमीन है। इस जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। सूत्रों के अनुसार कब्जा करने वालों में प्रापर्टी डीलर भी शामिल हैं। करीब 20 दिन पहले टीम जब जमीन खाली कराने गई थी तो काफी विवाद हुआ था।
villagers attacked on forest department team in BKT
bkt forest team - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को बीकेटी के कार्यवाहक रेंजर मनोज कुमार 10 वनकर्मियों को लेकर उमरिया पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि प्रापर्टी डीलरों द्वारा यहां प्लाटिंग की सूचना पर टीम पहुंची। वनकर्मियों ने कब्जेदारों को जमीन खाली करने का आदेश देते हुए कहा कि यहां पौधरोपण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
villagers attacked on forest department team in BKT
bkt forest team - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने जमीन खाली करने से मना किया तो विवाद होने लगा। इससे पहले कि वनकर्मी कुछ समझ पाते करीब 200 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वनकर्मियों पर टूट पड़े। पथराव भी किया। जान बचाने के लिए टीम को हवाई फायरंग करनी पड़ी तब ग्रामीण उल्टे पांव भागे।
विज्ञापन
villagers attacked on forest department team in BKT
bkt forest team - फोटो : amar ujala
हमले में रेंजर मनोज कुमार समेत छह वनकर्मी जख्मी हुए हैं। यहीं से पूरी टीम थाने पहुंची। रेंजर मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है। सूचना पर पहुंचे डीएफओ मामले की जांच कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed