फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Village roads will be improved before November in Uttar Pradesh.

UP News: युद्धस्तर पर सुधारी जाएंगी ग्रामीण सड़कें, पीडब्ल्यूडी तैयार करवा रहा कार्ययोजना

Sun, 04 Jun 2023 10:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Jun 2023 10:25 PM IST
सार

यूपी की सभी ग्रामीण सड़कों को नवंबर से पहले ठीक करवा दिया जाएगा। यह काम युद्धस्तर पर किया जाएगा। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Village roads will be improved before November in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की ग्रामीण सड़कें युद्धस्तर पर ठीक की जाएंगी। इन कामों को नवंबर से पहले पूरा किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना तैयार करवा रहा है। इसे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी कवायद माना जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की कुल लंबाई 276042 किमी हैं। इनमें से 204148 (74 फीसदी) किमी ग्रामीण सड़कें हैं। अभी तक लागू व्यवस्था में हर साल करीब 26 हजार किमी सड़कों का ही नवीनीकरण कराया जाता है। नतीजतन, काफी ग्रामीण सड़कें खराब हालत में ही रह जाती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नगर निगम वाले सभी शहरों में शुरू होगा ‘दीदी कैफे’, महिलाओं को रोजगार व लोगों को मिलेगा सस्ता नाश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनबीम स्कूल प्रकरण: एसआईटी का दावा, प्रेम प्रसंग में अनबन होने पर छात्रा ने छत से कूदकर की थी आत्महत्या


अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए ग्रामीण सड़कों को बड़े पैमाने पर ठीक करने की रणनीति बनाई जा रही है। ताकि, चुनाव संबंधी गतिविधियों और पोलिंग पार्टियों के आवागमन में भी कोई दिक्कत न आए। पीडब्ल्यूडी को निर्देश यहां तक किए गए हैं कि इन सड़कों को ठीक करने के लिए अगर नियमों को शिथिल करने या बदलाव करने की जरूरत पड़े तो उसे भी सक्षम स्तर से मंजूरी लेकर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed