{"_id":"61804ad741aa362aaa550be4","slug":"village-olympic-lucknow-news-lko6028203108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस दुहने में मंजू तो पानी भरने में ममता रहीं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस दुहने में मंजू तो पानी भरने में ममता रहीं आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एक ओर हैंडपंप से पानी भरने की प्रतियोगिता तो दूसरी ओर भैंस से अधिक दूध निकालने की कवायद। मौका था बख्शी का तालाब के ग्राम भौली में हुए ग्रामीण ओलंपिक का, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान परंपरागत एवं भूले बिसरे खेलों का अनूठा नजारा देखने को मिला।
आयोजन के दौरान महिलाओं की हैंडपंप से पानी भरने की प्रतियोगिता में जैसे ही ममता ने दो मिनट में आठ बाल्टी पानी भरकर पहला स्थान हासिल किया। मुकाबला देख रहे ग्रामीणों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस वर्ग में कोमल सात बाल्टी भरकर दूसरे व सुनीता छह बाल्टी भरकर तीसरे स्थान पर रही। इसी के साथ महिलाओं की भैंस दुहने की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पांच मिनट का समय मिला था जिसमें मंजू 3.10 किलो दूध दुहकर पहले स्थान पर रही। एक अन्य स्पर्धा के तहत पल्लेदारों का तीन बच्चे लादकर 50 मीटर चलना और 50 किलोे के बोरे ट्रॉली में लादना जैसी प्रतियोगिता हुईं।
इसके अलावा श्रमिकों द्वारा ईंट सिर पर ढोना व तीन किमी दूधिया साइकिल रेस के साथ 500 मीटर पैदल वॉक का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों के लिए गुल्ली डंडा, पैर मुठठी जंप, एसएमएस करना और साइकिल टायर चलाने की प्रतियोगिताएं कराई गई। यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ विजेताओं को पुरस्कार में पदक के स्थान पर उनके दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुयें जैसे कंबल, साड़ी, देसी घी, आचार, मुरब्बा, बस्ता, टिफि न और धनतेरस को ध्यान में रखते हुये बर्तन आदि दिए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अविनाश त्रिवेदी और समापन व पुरस्कार वितरण रिटायर आईएएस अजय दीप सिंह ने किया।