फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Village caught two dumper that were using in illegal soil mining

बख्शी का तालाब में ग्रामीणों ने रोके अवैध खनन में लगे डंपर

Mon, 07 Nov 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Village caught two dumper that were using in illegal soil mining
माल से लेकर बख्शी का तालाब क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है। रात होते ही डंपर मिट्टी भरकर दौड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

रविवार देर रात चंद्रिका देवी रोड पर ग्रामीणों ने अवैध खनन में लगे दो डंपर रोक लिए। इनमें से एक खाली था और एक में मिट्टी लदी थी।
पुलिस ने मिट्टी लदे डंपर को सीज कर कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना था कि गोमती नदी के रामघाट पर बने पुल से डंपर धड़ल्ले से गुजरते हैं, जबकि अभी इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ है। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

मालूम हो कि खनन के विवाद में इटौंजा के गोहना खुर्द निवासी आकाश सिंह की खेरिया गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र में खनन पर नकेल कसी थी। लेकिन इस हत्याकांड का खुलासा होते ही खनन पुलिस और प्रशासन सुस्त पड़ गए।
तीन दिनों से रातभर माल के कोलवा भनौरा से बीकेटी के गांवों और कस्बे में अवैध खनन में लगे डंपर मिट्टी पाट रहे थे।
इससे परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार देर रात चंद्रिका देवी रोड पर कठवारा गांव के पास डंपरों को रोक दिया। साथ ही खनन माफिया को अल्टीमेटम दिया कि अब डंपर निकाले गए तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिकायत पर चौकी इंचार्ज द्वारिका प्रजापति ने मिट्टी लदे डंपर को सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed