फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Viksit Bharat Sankalp yatara: Deputy CM Keahsv Prasad Maurya in Barabanki.

Barabanki: डिप्टी सीएम केशव बोले, मोदी की गारंटी से हर गरीब के विकास का सपना हो रहा साकार

Thu, 21 Dec 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Dec 2023 03:44 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के मंच से विरोधियों पर तंज कसा और कहा कि मोदी की गारंटी से ही आज गरीबों के विकास का सपना साकार हो रहा है।

विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp yatara: Deputy CM Keahsv Prasad Maurya in Barabanki.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर, जम्मू कश्मीर से धारा 377 हटाना हो चाहे गरीब कल्याण के लिए आयुष्मान भारत, मुफ्त अनाज, उज्ज्वला, पीएम सीएम आवास, शुद्ध पेयजल के लिए हर घर जल कनेक्शन सहित तमाम योजनाएं मोदी की गारंटी से संभव हुई हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ब्लॉक सिद्धौर की ग्राम पंचायत बम्हौरा लोधी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यह यात्रा मोदी की गारंटी की यात्रा है। प्रधानमंत्री ने गरीबों की समस्या का एहसास करते हुए पीएम सीएम आवास और शौचालय दिए। बिजली, राशन आयुष्मान कार्ड बनाए। गरीब के लिए खजाने का मुंह खोलकर भ्रष्टाचार पर नकेल कस रहे हैं। आजादी के 75 साल में कांग्रेस ने गरीब को शुद्ध पानी देने के बारे में नहीं सोचा। पहले की सरकारें गरीबों के हिस्से का धन हड़प लेती थीं आज सीधा खाते में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने राममंदिर पर कहा कि विरोधी पहले कारसेवकों पर गोली चलवाते थे। लाठियां बरसाते थे। आज रामभक्तों पर फूल बरसाते हैं। मंदिर वहीं बनाएंगे की घोषणा आज साकार हो रही है। सपा बसपा में बिजली आती नही थी, भाजपा में जाती नहीं। ट्रांसफार्मर जलता था सुविधा शुल्क के बिना नही बदलता था पर अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए विश्वकर्मा योजना शुरू हुई। कामगारों को प्रशिक्षण का रुपया मिलेगा। भाजपा सरकार में परिवर्तन आया है कमल का बटन नहीं दबाया होता तो जो सुख आया है उसके सपने भी नहीं आते। धारा 370 हटाई गई तो विरोधी सुप्रीम कोर्ट में खड़े हो गए। अब सुप्रीम कोर्ट की मोहर से अब कभी वापस नहीं लागू हो सकेगी।


लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षियों ने ठगबंधन बनाया है कहते हैं मोदी को पीएम नही बनने देंगे। आज हर घर की महिला मतदान केंद्र पर जाकर कमल के आगे वाला बटन दबाकर आती हैं।  राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व पीएम का अपमान किया, इसी प्रकार कोई सोनिया गांधी का अपमान कर रहे होते तो क्या राहुल गांधी वीडियो बनाते। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed