लेसा की लापरवाही, 20 लाख का जला सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बिजली अधिकारियों की लापरवाही से लोग बुरी तरह परेशान हैं।
कभी बिजली नहीं आती तो कहीं हाई वोल्टेज से हादसे हो जाते हैं। शुक्रवार को ऐसी ही एक लापरवाही से विकास नगर में आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) अफसर का पूरा घर जलकर राख हो गया, जबकि 15 अन्य घरों के महंगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
आधी रात को हाई वोल्टेज से हुई इस घटना में दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए घंटों जूझना पड़ा।
वहीं, करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है, जिसमें अकेले आईबी अफसर को पांच लाख रुपये की चोट पहुंची है।
विकास नगर के सेक्टर पांच में
रात दो बजे के करीब हाई वोल्टेज से आईबी अफसर अमित चित्रांशी (नगालैंड में
डिप्टी एसपी) के घर आग लग गई।
उनकी पत्नी मोहिता ने बताया कि धुएं से नींद
खुलने के बाद आग लगने की जानकारी हुई। मकान नंबर 5/522 के दूसरे तल पर उनका
निवास है, जिसके तीन कमरों में से दो पूरी तरह खाक हो गए।
इन कमरों में
लगे दो एसी, एलसीडी, पंखे, कंप्यूटर, एक्वागार्ड, दो अलमारियों में रखी
साड़ियां सहित अन्य कीमती कपड़े जल गए।
रात 2:50 बजे मोहिता के घरवालों ने
इसकी सूचना विकासनगर थाने में दी तो दमकल कर्मी पहुंचे, लेकिन चार बजे के
बाद ही आग बुझ सकी।
मोहिता ने आग से कुल पांच लाख रुपये का नुकसान होने की
जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हाई वोल्टेज से हुई इस घटना के लिए लेसा के
खिलाफ कार्रवाई भी करेंगी।