फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vihip dharm sabha in ayodhya

राम मंदिर निर्माण के लिए 25 को विहिप का शंखनाद, 25 हजार नए सैनिक लेंगे मंदिर निर्माण का संकल्प

Mon, 12 Nov 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
vihip dharm sabha in ayodhya
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 25 नवंबर को वहां होने वाली विहिप की धर्मसभा में शंखनाद होगा। अवध प्रांत में बजरंग दल के साथ जोड़े गए 25 हजार नए सैनिकों को राम मंदिर निर्माण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। विहिप के अवध प्रांत संगठन मंत्री भोलेन्द्र ने दावा किया है कि 25 नवंबर को अयोध्या में दो लाख राम भक्त और साधु संत धर्मसभा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस धर्मसभा के लिए रविवार को अयोध्या में विहिप की बैठक हुई थी। इसमें विहिप पदाधिकारियों ने माना कि सर्वोच्च न्यायालय में राम मंदिर निर्माण की सुनवाई लगातार टलने से हिन्दू समाज नाराज है और स्वयं को अपमानित महसूस किया है। विहिप राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में 25 नवंबर को धर्मसभा करेगी।
विज्ञापन


दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होने वाली धर्मसभा में अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर प्रांत के 2 लाख से अधिक राम भक्त शामिल होंगे। इसी मौके पर साधु संतों और राम भक्तों की मौजूदगी में राम मंदिर निर्माण का शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोलेन्द्र ने बताया कि विहिप और साधु संतों का मानना है कि संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना ही एकमात्र रास्ता है। धर्मसभा के लिए सोमवार को भूमि पूजन हुआ। परिक्रमा मार्ग रामघाट चौराहा स्थित भक्त माल की बगिया में विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, प्रांत संगठन मंत्री भोलेन्द्र सहित अन्य ने भूमि पूजन किया।

योगी से मिले विहिप पदाधिकारी

विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 25 नवंबर को प्रस्तावित धर्मसभा की जानकारी दी और अयोध्या में सरयू घाटों के पास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने अयोध्या और मथुरा को शराब मुक्त करने के सरकार के प्रस्ताव की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed