फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan sabha special session on mahatma gandhi jayanti starts from 2 oct

विपक्ष की गैर मौजूदगी में कल से चलेगा 36 घंटे का विशेष सत्र, इन विषयों पर होगी गहन चर्चा

Tue, 01 Oct 2019 10:55 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 01 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
vidhan sabha special session on mahatma gandhi jayanti starts from 2 oct
यूपी विधान सभा
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र संघ में लिए गए संकल्पों पर चर्चा के लिए विधानसभा का 36 घंटे का विशेष सत्र 2 अक्तूबर को 11 बजे शुरू होगा। विपक्ष की गैर मौजूदगी में चर्चा की शुरुआत और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 
विज्ञापन


दो अक्तूबर को सपा गांधी प्रतिमा पर बापू के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेगी तो कांग्रेस शाहजहांपुर की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मार्च निकालेगी। भले ही विपक्षी दल गैरहाजिर रहें, लेकिन भाजपा ने सत्र की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


देश और दुनिया में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में हो रहे हैं। प्रदेश सरकार इस अवसर पर विधानसभा व विधान परिषद की कार्यवाही को लगातार 36 घंटे चलाकर रिकॉर्ड बनाएगी। इस दौरान कुपोषण, गरीबी, भुखमरी जैसे 15 विषयों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत समेत दुनिया के तमाम देशों ने संयुक्त राष्ट्र में इन संकल्पों को 2030 तक पूरा करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।  विधानसभा अध्यक्ष की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री के बाद नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को बोलना था। इसके बाद 15-15 मिनट का समय अन्य दलीय नेताओं को दिया जाना था। 

वहीं, सभी विधायकों को चार-चार मिनट और राज्यमंत्रियों को 10-10 मिनट समय दिया जाना है। इसके पश्चात बोलने के लिए कैबिनेट मंत्रियों का नंबर आएगा। विपक्ष की गैरहाजिरी से सत्ता पक्ष को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

भाजपा ने बनाए विधायकों के 87 समूह

भाजपा के मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि विशेष सत्र के लिए पार्टी ने तीन-तीन विधायकों के 87 समूह बनाए हैं। प्रत्येक समूह के तीन में से दो विधायक पूरे समय सदन में रहेंगे। हर समूह आपस में तय करके एक-एक विधायक को सदन से बाहर भेज सकता है। सदन में सभी विधायक, राज्यमंत्री व मंत्री बोलेंगे। 

भाजपा का गांधी के विचारों से क्या लेना-देना : राम गोविंद
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा एक अक्तूबर को सभी तहसीलों में प्रदर्शन करेगी और दो अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में लखनऊ में जीपीओ, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर बापू के भजनों और देशभक्ति के गीतों का गायन होगा।

ऐसे में सदन में जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, यूं भी भाजपा को गांधी से क्या लेना-देना। भाजपा नेता गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के विपरीत आचरण करते हैं। किसानों को खत्म करने की तैयारी है। ध्यान बंटाने के लिए रिकॉर्ड बनाने को सत्र का कोई मतलब नहीं है।

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निकालेंगे मार्च : कांग्रेस 

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो सरकार दुष्कर्म के आरोपों से घिरे चिन्मयानंद के पक्ष में खड़ी है, उसके रिकॉर्ड बनाने में कांग्रेस सहभागी नहीं बनेगी। पीड़िता के 164 के बयान के बाद भी चिन्मयानंद पर समुचित कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की स्थिति सबके सामने हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महंगाई चरम पर है, बाढ़ से प्रदेश की जनता बदहाल है, गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, हम गांधी में आस्था रखने वाले लोग हैं। दो अक्तूबर को रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस मुख्यालय से बड़ा मार्च निकालेंगे।

बसपा भी करेंगी विशेष सत्र से किनारा 
बसपा ने अभी अधिकृत घोषणा नहीं की है लेकिन वह भी विशेष सत्र में भाग नहीं लेगी। एक बसपा विधायक ने बताया कि इस संबंध में फैसला ले लिया गया है। मंगलवार को इसकी घोषणा हो सकती है। कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर सरकार नाकाम है। सदन में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी इसलिए रिकॉर्ड बनाने के लिए सदन में जाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed