फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidhan Sabha chief meets to UP governor.

आजम खां की बयानबाजी पर राज्यपाल से मिले विधानसभा के अध्यक्ष

Sat, 09 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha chief meets to UP governor.
राज्यपाल राम नाईक व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय - फोटो : amar ujala

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय शनिवार को जब राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर सदन की घटना पर अफसोस जताया तो नाईक ने उन्हें संविधान का पाठ भी पढ़ा।

विज्ञापन


नाईक ने 2 जून, 1949 को संविधान सभा में राज्यों प्रशासनिक एवं विधायी जैसे विषयों पर मुख्यमंत्रियों से सूचनाएं और अभिलेख आदि तलब करने संबंधी राज्यपालों के अधिकारों और मुख्यमंत्रियों के कर्तव्यों पर हुई बहस की प्रति विस अध्यक्ष को सौंपी।
विज्ञापन


इसमें खास तौर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की बहस का उल्लेख है। संविधान सभा में अनुच्छेद 147 पर यह बहस शुरू हुई थी जिसे अंतत: संविधान सभा द्वारा वर्तमान संविधान के अनुच्छेद 167 के रूप में स्वीकार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने यह भी बताया- क्यों रोके विधेयक

Vidhan Sabha chief meets to UP governor.

भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विस अध्यक्ष को बताया कि राज्यपाल ने अध्यक्ष को बताया कि उन्होंने किन कारणों से उत्तर प्रदेश नगर पालिका विधि (संशोधन) विधेयक 2015, उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2015 उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक 2015, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा विधेयक 2015, उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त तथा उप लोक आयुक्त (संशोधन) विधयेक 2015 तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान विधेयक 2015 को रोक रखा है।

राज्यपाल ने उन्हें बताया कि इसकी जानकारी वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी दे चुके हैं। विस अध्यक्ष ने राज्यपाल से कहा कि उन्हें इस बात की कतई जानकारी नहीं थी कि राज्यपाल द्वारा विधेयकों को रोके  जाने के कारणों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed