फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidhan Parishad Election: candidates file nomination.

विधान परिषद चुनाव : 13 सीटों पर निर्विरोध होगा निर्वाचन, संजय निषाद की अनुपस्थिति चर्चा में रही

Tue, 12 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Mar 2024 12:07 AM IST
सार

यूपी में 13 सीटों के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा गठबंधन के 10 और सपा के तीन प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
Vidhan Parishad Election: candidates file nomination.
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दस और सपा के तीन प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन तक 13 सीटों पर 13 ही उम्मीदवारों के पर्चा भरने से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, संतोष सिंह, मोहित बेनीवाल, रामतीरथ सिंघल और धर्मेंद्र सिंह, सुभासपा के प्रत्याशी विच्छेलाल रामजी, रालोद प्रत्याशी योगेश चौधरी और अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रत्याशी आशीष पटेल भाजपा प्रदेश मुख्यालय से नामांकन दाखिल करने विधानमंडल दफ्तर पहुंचे। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। सभी ने नामांकन पत्र के दो-दो सेट निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे को सौंपे।
विज्ञापन


इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, रालोद प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर एनडीए के सभी प्रत्याशियों का परिचय और अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन
सपा प्रत्याशी बलराम यादव, गुड्डू जमाली और किरणपाल कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नामांकन किया। प्रत्याशी पार्टी मुख्यालय से अखिलेश यादव के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

14 तक नाम वापसी
मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 14 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी बृहस्पतिवार को सभी 13 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करेंगे।


संजय निषाद की अनुपस्थिति चर्चा में
एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति भाजपा के नेताओं के बीच चर्चा का विषय रही। संजय निषाद लोकसभा चुनाव में एक सीट की मांग कर रहे हैं। वह कहते रहे हैं कि यदि उनकी पार्टी को एक सीट नहीं मिली तो उनके कार्यकर्ता नाराज हो जाएंगे।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed