{"_id":"5c10e3f0bdec2241891edea3","slug":"vidhan-mandal-session-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानमंडल सत्र संक्षिप्त रहने की संभावना, 18 दिसंबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानमंडल सत्र संक्षिप्त रहने की संभावना, 18 दिसंबर से होगी शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र संक्षिप्त रहने की संभावना है। 18 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के लिए विधानसभा की ओर से फिलहाल चार दिन का कार्यक्रम सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सत्र के पहले दिन 18 दिसंबर को भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। दूसरे दिन बुधवार को अध्यादेशों, अधिसूचनाओं व नियमों को सदन के पटल पर रखने जैसे औपचारिक कार्य निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
यदि कोई विधेयक फिर से सदन के पटल पर रखने की जरूरत होगी तो उसे रखा जाएगा। 12.20 बजे वित्त मंत्री 2018-19 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके बाद अन्य प्रस्तावित कार्य लिए जाएंगे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
मांगों पर विचार व पारित करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अन्य विधायी कार्य होंगे। चौथे दिन 21 दिसंबर को शुक्रवार को विधायी कार्य होंगे। आधे दिन को असरकारी दिवस के रूप में लिया जाएगा।