UPSSSC: विधान भवन रक्षक, वन रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान भवन रक्षक के 44 व वन रक्षक के 620 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो दिसंबर 2018 को लिखित परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा के जरिए साक्षात्कार के लिए कुल 3,576 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट देखने के लिए http://upsssc.gov.in पर जाएं और रिजल्ट सेग्मेंट में क्लिक करें।
विधान भवन रक्षक के 44 व वन रक्षक के 620 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो दिसंबर 2018 को लिखित परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा के जरिए साक्षात्कार के लिए कुल 3,576 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
इनमें अनारक्षित वर्ग के 1204, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1897, अनुसूचित जाति के 431 व अनुसूचित जनजाति के 44 अभ्यर्थी शामिल हैं। कटऑफ का श्रेणीवार विवरण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेग्मेंट पर क्लिक कर इसे देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा की कटऑफ
श्रेणी--कटऑफ
अनारक्षित--117
ओबीसी--117
एससी--111
एसटी--99
महिला--109
भूतपूर्व सैनिक--73
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित--107