{"_id":"62d596ab8747d227102450ce","slug":"video-viral-after-leaving-studies-the-girls-making-mid-day-meals-cooked-the-block-education-officer-said-sending-reports-against-the-teacher-to-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral : पढ़ाई छोड़ मिड डे मील बना रहीं छात्राएं, खंड शिक्षा अधिकारी बोले-शिक्षक के खिलाफ बीएसए को भेज रहे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral : पढ़ाई छोड़ मिड डे मील बना रहीं छात्राएं, खंड शिक्षा अधिकारी बोले-शिक्षक के खिलाफ बीएसए को भेज रहे रिपोर्ट
Mon, 18 Jul 2022 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:53 PM IST
सार
रायबरेली में दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल बिन्नवां का वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे तो वीडियो सही पाया गया।
विज्ञापन
मिड डे मील बनातीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने के लिए जाने वाली छात्राओं को दोपहर का भोजन तैयार करना पड़ता है। रायबरेली में दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल बिन्नवां का वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे तो वीडियो सही पाया गया। बीईओ का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल बिन्नवां का एमडीएम बनाने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। एक रसोइया चूल्हे पर रोटियां सेक रही हैं, जबकि दूसरी रसाइया के साथ ही स्कूल की चार छात्राएं रोटियां बनवा रही हैं। कहा जाता है कि रोज छात्राओं से यहां एमडीएम तैयार कराया जाता है। पढ़ाई छोड़ छात्राएं एमडीएम बना रही हैं।
विज्ञापन
करीब 12 बजे बीआरसी पहुंचे बीईओ कृष्ण कुमार को वायरल वीडियो की जानकारी हुई। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर प्रकरण की जांच की। जांच में एमडीएम बनाने में छात्राओं का सहयोग लेने की पुष्टि हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि बीएसए को रिपोर्ट भेजने का बाद शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन