फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   video of operation theatre.

सोशल मीडिया में सुर्खियां बना ऑपरेशन थियेटर का ये वीडियो, सामने आई डॉक्टरों की लापरवाही

Sun, 31 Mar 2019 08:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 Mar 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
video of operation theatre.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के दुबग्गा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओटी में महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के ठहाके लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस भेजा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ओटी में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हंसी मजाक कर रहे हैं।

विज्ञापन


पास ही एक खड़ा एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था। मरीज की सुरक्षा की अनदेखी करने वाले व्यक्ति व डॉक्टरों ने मुंह भी नहीं ढंके थे। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, दुबग्गा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओटी में ऑपरेशन के दौरान वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाले ने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। वीडियो वायरल होकर सीएम के जनसुवाई पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। सीएमओ का कहना है कि ओटी में वीडियो बनाना चिकित्सा नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मरीज की जान को खतरा होता है तथा उसकी निजता का भी हनन होता है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल संचालक से जवाब मांगा गया है कि ओटी में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन है।  सीएमओ का कहना है कि मरीज का ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर के बारे में पता लगाया जा रहा है। वीडियो के आधार पर महिला डॉक्टर की शिनाख्त कराई जा रही है। डॉक्टर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। मामले को एमसीआई को भेजा जाएगा।

आरोप बेबुनियाद
महिला के ऑपरेशन के दौरान वाला वीडियो अस्पताल की ओटी का नहीं है। आरोप बेबुनियाद हैं। - डॉ. खुर्शीद, संचालक, दुबग्गा हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed