फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video of birthday celebration on 1090 went viral

1090 चौराहे पर बर्थडे मना फैलाई गंदगी तो इंस्पेक्टर ने सिखाया सबक, लोग बोले- ये बर्थडे कभी नहीं भूलेंगे

Sat, 05 Nov 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Nov 2022 02:51 PM IST
सार

लड़कों ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर बर्थडे मनाया और केक काटने के बाद उसे सड़क पर बिखेर दिया तभी गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर वहां पहुंचे और लड़कों को सबक सिखाया।

विज्ञापन
Video of birthday celebration on 1090 went viral
केक काटने के बाद सड़क पर बिखरा दिया था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

1090 चौराहे पर बने सेल्फी प्वॉइंट के सामने शुक्रवार की रात 11 बजे 6-7 युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाया। सड़क पर हुल्लड़बाजी की और एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाते हुए सड़क पर बिखेर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर कुमार अवस्थी ने यह देख लिया। उन्होंने युवकों को फटकार लगाई और गंदगी को साफ करवाया।

विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देर रात वायरल हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, चेतावनी देकर युवकों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


सड़क पर बिखरा केक साफ करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स का कहना है कि लड़का ये वाला बर्थडे जिंदगी में कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के गोमती नगर सहित कई इलाकों के वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहते हैं। जहां युवा अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटकर बर्थडे मनाते हैं और कई बार तो कुछ लोग जमकर हुल्लड़बाजी करते हैं।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर कुमार अवस्थी ने लड़कों को आगे कभी भी ऐसा न करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ये तरीका गलत है। खुशी मनाएं पर सड़कों पर गंदगी न फैलाएं...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed