फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP to help hindu tourists.

...इस तरह हिंदुओं के दिलों में पैठ बनाएगी विहिप!

Thu, 02 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
VHP to help hindu tourists.

लोगों के बीच पकड़ व पहुंच मजबूत बनाने के लिए खुद को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में जुटी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब लोगों को तीर्थयात्रा व पूजा-पाठ करवाने तक में मददगार बनने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


साथ ही किसी हिंदू को दूसरे शहर या राज्य में जाने पर या तीर्थयात्रा के दौरान सामने आने वाली दुश्वारियों को दूर करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए हर शहर में संगठन की तरफ से टोली बनाई जा रही है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार, मदद के लिए लोगों को हिंदू हेल्पलाइन नंबर 07588682181 या 020-66803300 पर कॉल करना होगा। इसके कुछ ही देर में विहिप की टोली का सदस्य पहुंच जाएगा और जरूरी मदद की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस हेल्पलाइन पर चिकित्सा, आवास, शासन/प्रशासन, कानून/न्याय व धार्मिक कामकाज से जुड़ी समस्याओं का समाधान मुहैया कराया जाएगा।

बीमारी में भी करेंगे मदद, पैसे न होने पर भी इलाज

VHP to help hindu tourists.

किसी अन्य शहर या राज्य की यात्रा के दौरान यदि कोई हिंदू अचानक बीमार पड़ जाता है तो उसे हिंदू हेल्पलाइन पर फोन करके अपना वर्तमान ठिकाना बताना होगा।

इसके बाद वहां के सबसे निकट स्थित टोली के लोग संबंधित डॉक्टर को लेकर बताए पते पर पहुंचेंगे या उसे डॉक्टर के यहां ले जाकर इलाज शुरू कराएंगे। साथ ही घर पर भी सूचना देंगे। पैसे न होने के कारण इलाज नहीं रुकेगा।

पुलिस के उत्पीड़न से बचाएंगे : तीर्थयात्रा के दौरान पुलिस या प्रशासनिक अमले के उत्पीड़न से भी निजात दिलाई जाएगी। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश का कोई आदमी मध्य प्रदेश जाता है तो वहां की पुलिस या परिवहन विभाग का अधिकारी या कर्मचारी बाहर की गाड़ी देखकर परेशान करता है।

ऐसे में कॉल करने पर उस शहर की हिंदू हेल्पलाइन के जरिये वहां की टोली पहुंचकर मदद करेगी।

विशेष अनुष्ठान के लिए भी करेगी मदद

VHP to help hindu tourists.

अगर किसी को किसी विशिष्ट मंदिर पर विशेष अनुष्ठान कराना है तो भी उसकी सहायता की जाएगी। पूजा-पाठ व अनुष्ठान के लिए पंडित की व्यवस्था नाममात्र के खर्च में हो जाएगी।

इस पर विहिप की स्वर्ण जयंती समारोह समिति के प्रांत मंत्री उमेंश पांडेय का कहना है कि टोलियां गठित करने का काम तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द सभी प्रमुख शहरों में यह सेवा उपलब्ध करा देने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed