फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP to determine people for Ram Mandir construction.

राम मंदिर निर्माण्ा के लिए लेंगे संकल्प, बनेगा माहौल!

Fri, 30 Jan 2015 01:34 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
VHP to determine people for Ram Mandir construction.

विश्व हिंदू परिषद ने इस बार भी रामनवमी पर पूरे प्रदेश में राम जन्म महोत्सव के जरिये लोगों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके लिए पूरे प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इसकी शुरुआत चैत्र नवरात्र प्रतिपदा पर 22 मार्च को अयोध्या में आयोजित महोत्सव से होगी।
विज्ञापन


इसके बाद 2 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरी, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड के पाठ जैसे आयोजन होंगे। साथ ही लोगों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मामले में अब तक हुई कार्यवाही के बारे में बताकर उनसे मंदिर निर्माण में आगे भी सहयोग का संकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो विहिप प्रतिवर्ष रामनवमी पर राम जन्म महोत्सव आयोजित करके लोगों को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प याद दिलाती है, लेकिन इस बार विहिप का स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण लगभग दोगुने स्थानों पर कार्यक्रम करने की तैयारी है।

70 हजार स्थानों पर ये कार्यक्रम हुए

VHP to determine people for Ram Mandir construction.

पिछले साल प्रदेश में 70 हजार स्थानों पर ये कार्यक्रम हुए थे। कुछ स्थानों पर कार्यक्रमों में विहिप के प्रमुख नेताओं और संतों को भी भेजने की योजना है।

पूरे देश में हों उत्सव: विहिप के लोगों के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास चाहते हैं कि गणेश जन्मोत्सव व दुर्गा पूजा की तरह पूरे देश में राम जन्म महोत्सव मनाया जाए। इसके जरिए पूरे देश को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।

इस पर विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है कि राम इस देश की संस्कृति के प्रतीक हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण देश की सांस्कृतिक पहचान का मामला है।

संतों के निर्देश पर विहिप के प्रयास को धीरे-धीरे सफलता मिल रही है। हैदराबाद में रामनवमी पर होने वाले राम जन्म महोत्सव के भव्य कार्यक्रम इसका प्रमाण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed