फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Very few admission application are coming in colleges

कोरोना इफेक्ट: कॉलेजों में दाखिले की दौड पड़ी सुस्त

Mon, 31 May 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Very few admission application are coming in colleges
अक्षय कुमार
विज्ञापन

राजधानी के जिन कॉलेजों में हर साल एक-एक सीट पर प्रवेश के लिए कांटे की टक्कर होती थी। वहां कोविड संक्रमण के कारण इस बार प्रवेश आवेदन के ही लाले पड़े हुए हैं।
हालात ये है कि लगभग दो महीने से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में कहीं 500 तो कहीं 1000 ही आवेदन आये हैं। जबकि सीटें इसके दोगुने से ज्यादा हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के बाद नेशनल पीजी कॉलेज, केकेसी, कालीचरण पीजी कॉलेज, आईटी व अवध गर्ल्स जैसे बड़े कॉलेजों में प्रवेश के लिए हर साल कड़ा मुकाबला होता है।
विज्ञापन

लेकिन इस बार कोविड के कारण स्थिति काफी बदली हुई है। हालांकि इसका एक बड़ा कारण इंटर की परीक्षा न होना और परिणाम न आना भी माना जा रहा है। ऐसे में कॉलेज अपने यहां प्रवेश आवेदन प्रक्रिया को और आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीचरण पीजी कॉलेज में अभी तक महज 400 प्रवेश आवेदन ही आये हैं। यहां यूजी में लगभग 1000 और पीजी में 220 सीटें हैं। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि आवेदन 15 जून तक लिए जाएंगे।
लखनऊ यूनिवर्सिटी के ही आवेदन की तारीख दो बार बढ़ी है। कहीं न कहीं संक्रमण का असर तो है ही। साथ ही इंटर परीक्षा का परिणाम भी मुद्दा है। संक्रमण के कारण चीजें प्रभावित है, इसलिए मेरिट बेस्ड प्रवेश ही लेंगे।
केकेसी की प्राचार्य डॉ. मीता शाह ने बताया कि अभी यूजी-पीजी में 900 आवेदन ही आये हैं। पीजी में 420 और यूजी में 3540 सीटें हैं। अभी आवेदन की कोई अंतिम तारीख नहीं रखी है।
लेकिन इस बार अनिश्चितता की स्थिति में आवेदन कम आये हैं। कोविड संक्रमण भी एक बड़ा कारण है। विद्यार्थी आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं। इंटर की परीक्षा और परिणाम की भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

नेशनल पीजी कॉलेज में लगभग 1500 सीटें हैं और आवेदन 2000 ही आए हैं। यही नहीं, कॉलेजों के प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाले लुआमैकट में बीकॉम को छोड़कर अन्य कोर्सों में काफी कम आवेदन आये हैं। आवेदन 15 जून तक होने हैं। कमोवेश यही स्थिति अन्य कॉलेजों की भी है। कुछ तो अभी आवेदन की शुरूआत भी नहीं कर सके हैं। जिन्होंने की है वे इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed