फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ventilater facility for 2.5Kg weighte children

लोहिया : ढाई किलो तक के बच्चों को भी मिलेगा वेंटिलेटर, तीसरी लहर की आशंका के चलते तैयार हुई संस्थान की पीआईसीयू यूनिट

Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ventilater facility for 2.5Kg weighte children
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब ढाई से तीन किलो वजन तक के बच्चों को भी वेंटिलेटर मिल सकेगा। आमतौर पर इतने वजन के बच्चों के लिए वेंटिलेटर नहीं उपलब्ध हो पाता है। संस्थान में 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में सामान्य क्षमता के साथ चार वेंटिलेटर भी नवजात के लिए होंगे। अभी तक संस्थान में इतने छोटे बच्चों के लिए वेंटिलेटर नहीं थे। संस्थान के शहीद पथ स्थित रेफरल अस्पताल में 15 जून से इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर और बच्चों के इससे प्रभावित होने की आशंका अनुमान पर है। हालांकि, सभी संस्थानों ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 100 बेड की पीआईसीयू बन गई है। संस्थान प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि यूनिट में 50 एचडीयू और 50 आइसोलेशन वाले बेड हैं। यहां कुल 20 वेंटिलेटर होंगे। इनमें 16 सामान्य और चार विशेष क्षमता के होंगे। इन बेड पर नवजात, यहां तक कि ढाई किलो वजन तक के बच्चों को भी रखा जा सकेगा। वहीं, पल्स ऑक्सीमीटर समेत सभी उपकरणों की व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

बच्चे के साथ रह सकेंगे अभिभावक
प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार छोटे बच्चे को संभालने के लिए अटेंडेट होना जरूरी है। इन्हें सिर्फ नर्स और अन्य स्टाफ के सहारे नहीं रखा जा सकता है। ऐेसे में अस्पताल में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लहरों में नाममात्र बच्चे ही संक्रमित
लोहिया संस्थान को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया था। यहां एक हजार से अधिक गंभीर संक्रमितों को इलाज दिया गया। पहली दो लहरों में हर आयुवर्ग के लोगों को भर्ती किया गया, पर बच्चों की संख्या बेहद कम थी। तीसरी लहर को लेकर अनुमान के आधार पर तैयारियां चल रही हैं। इसी वजह से लोहिया में पीआईसीयू की स्थापना की गई है। यहां छह बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों को पहले से ही इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed